खेत मे मिला अधेड़ का शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

 | 
खेत मे मिला अधेड़ का शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी


कानपुर, 28 मार्च (हि.स.)। अरौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे एक अधेड़ का शव खेत में मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र ग्राम चौहनन पुरवा गांव निवासी रामू चौहान (50) के रूप में की। मृतक के सिर, कमर और घुटनों में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, रामू-खेती किसानी करते थे। शराब के लती हाेने के कारण उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ काफी समय से मायके में ही रह रही थी। खेती किसानी से कुछ आमदनी न हाेने पर वह बुधवार काे एक युवक के साथ नाैकरी की तलाश में आगरा जाने के लिए घर से निकले थे। कुछ ग्रामीणों ने गुरुवार को रामू को शराब के नशे में देखा था। शुक्रवार को किसान का शव पलिया बुजुर्ग गांव के पास मकनपुर ठठिया मार्ग के किनारे खेत में मिलने से परिवार में राेना-पीटना मच गया। परिजनाें ने शव देखकर हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप