home page

राजगढ़ः रेल पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

 | 
राजगढ़ः रेल पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला व्यक्ति का शव


राजगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई‑मक्सी रेल रूट स्थित सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में शनिवार को एक 62 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानसिंह पुत्र भंवरजी निवासी करोंदी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बीते रोज बिना बताए घर से निकल गया था। घटना से कुछ समय पहले वह पड़ाना चैकी पहुंचा था,जहां उसने परिवार में चल रहे रोज-रोज के विवादों से परेशान होने की शिकायत भी की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक परिवार से अलग रहकर खेती करता था और घरेलू कलह से मानसिक रूप से तनाव में था। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिसमें आत्महत्या की आशंका के साथ अन्य संभावनाओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक