home page

राजगढ़ः तालाब में मिला सफाईकर्मी का शव

 | 
राजगढ़ः तालाब में मिला सफाईकर्मी का शव


राजगढ़, 23 जून(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बलडावदा में मंगलवार सुबह तालाब में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम बलडावदा स्थित तालाब में 50 वर्षीय गोवर्धन पुत्र नाथूलाल खरे निवासी वार्ड क्रमांक 2 खुजनेर का शव मिला, जो नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के रुप में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक गोवर्धन खरे शराब पीने का आदी था। वह एक दिन पहले बिना बताए घर से निकला था, जिसके बाद परिजनों ने खुजनेर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके परिवार में दो बेटे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर मामला कुछ और है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक