home page

राजगढ़ः रेल पटरी पर तीन हिस्सों में मिला युवती का शव

 | 
राजगढ़ः रेल पटरी पर तीन हिस्सों में मिला युवती का शव


राजगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रुठियाई-मक्सी ट्रेन रुट पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम कचनारिया आइटीआई काॅलेज के नजदीक सोमवार की रात रेल पटरी पर 22 युवती का शव तीन हिस्सों में मिला। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार, बीती रात ग्राम कचनारिया में आइटीआई काॅलेज के सामने रेल पर पटरी पर तीन हिस्सों में युवती का शव मिला, जिसकी पहचान टीना (22) पुत्री हरिनारायण दांगी निवासी पड़ोनिया के रुप में हुई। एएसआई गुलाबसिंह धाकड़ का कहना है कि पचोर से ब्यावरा तरफ जा रही ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन पर सूचना दी कि ग्राम कचनारिया स्थित आइटीआई के सामने कोई युवती इंजन के सामने कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क्षत-विक्षप्त हालत में तीन हिस्सों में पाया, जिस स्थान पर युवती ट्रेन के आगे कूदी थी, उससे करीब 300 मीटर की दूरी पर जाकर उसका सिर मिला, जबकि पैर गायब थे। परिजनों का कहना है कि वह बीटीआई का कोर्स कर रही थी, देर शाम वह बिना बताए निकल गई। युवती ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक