फर्रुखाबाद में 14 दिन से लापता युवक का शव कॉलेज के बाहर मिला, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को आरपी डिग्री कॉलेज के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। वह 14 दिन से लापता था। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के बंदरखेड़ा गांव निवासी दीपचंद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस की दो गाड़ियां और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ ही देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, दीपचंद अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता फिर आ जाता था। वह शराब पीने की आदत थी। वह करीब 14 दिन पहले घर से निकला और वापस नहीं लाैटा।परिवार ने रिश्तेदार, दीपचंद्र के मित्राें और जानकाराें से पता किया, लेकिन उसके बारे में काेई भी जानकारी नहीं मिली। उसके दाहिने पैर में सेप्टिक की समस्या भी थी। आज उसका शव काॅलेज के पास पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

