home page

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

 | 
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव


बागपत, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के कस्बा टटीरी स्थित एचपी पैट्रोल पंप के पीछे गन्ने के खेत में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बिलोचपुरा गांव के युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच की जा रही है।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसान राजेश के गन्ने के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास एक भरा हुआ नशीला इंजेक्शन, सिरिंज और 50 रुपये मिले। बरामद सामान को देखते हुए पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गुलजार निवासी बिलोचपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 18 तारीख से लापता था।

कोतवाल बिरजेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी