नहर में मिली अज्ञात युवक की लाश
अमेठी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर गांव के पास नहर में रविवार काे बहती हुई एक युवक की लाश देखी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस मृतक की पहचान और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने रविवार काे बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से एक शव को निकलवाया। यह किसी पुरुष की लाश है, जाे 4 से 5 दिन पुरानी प्रतीत हाे रही है। शरीर पर लोअर और अंडरवियर ही था। पानी में पड़े रहने के कारण लाश पूरी तरह से फूल और काली पड़ चुकी है। मृतक युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष है । मृतक की पहचान के लिए पड़ोसी जनपद रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर अन्य जिलाें में मृतक की फोटो और सूचना भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

