home page

बिहार के नवादा में 14 वर्षीय स्कूली किशोर की लाश बरामद

 | 

नवादा,09 मई (हि.स.)। जिले में पथरा इंग्लिश स्थित गोंदी पहाड़ी तालाब से शनिवार को 14 वर्षीय वंशराज का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। गोनावां के स्कूली छात्र की निर्मम हत्या से स्कूल संचालक तथा उसके कुछ दोस्त भी शंका के घेरे में है। । आंख फोड़कर हत्या के बाद लाश को फेंका,जो पानी मे तैरते मिला । क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है । मामले की जांच में पुलिस जुटी है। परिजन सड़क जाम कर हत्यारों को पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग के ज़िद पर परिजन अड़े हैं ।

मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र कल से ही स्कूल से गायब है ।जबकि उसका बैग स्कूल में रखा हुआ है। इसकी सूचना भी स्कूल के संचालकों ने परिजनों को नहीं दी ।लड़का घर में नहीं आया। स्कूल बंद हो गया तो हम लोग कुछ लड़कों से पूछे ।उन लोगों ने भी बनावटी बात की।

इसी बीच शनिवार को पथरा इंग्लिश गांव के तालाब में लाश मिली। बच्चे का आंख फोड़ दिया गया है तथा कई जगह तेज हथियार के निशान भी पाए गए हैं ।इससे साफ जाहिर है कि उसकी हत्या कर लाश को फेंकी गई है।

इस घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ जामकर यातायात बाधित कर दी है ।पुलिस के अधिकारी सड़क जाम हटाने में जुटे हुए हैं। लेकिन परिजनों का कहना है कि जिस लड़कों पर हत्या की शंका है ।पहले दोनों को गिरफ्तार कीजिए, तब सड़क जाम हटाएंगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।इस घटना से गांव में तनाव भी व्याप्त हो गया है।

परिजनों ने स्कूल संचालक की मिली भगत से अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए शीघ्र जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने कहा है कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच कर रही है। निश्चित तौर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन