home page

दहेज हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 13 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के नैनी थाने की पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी मृतिका का पति दिनेश निषाद पुत्र जमुना प्रसाद,जेठ प्रदीप निषाद,देवर कमलेश निषाद है। उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ रविवार को धारा 85/80 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के पचवार गांव निवासी महेश निषाद ने तहरीर देकर सूचना दिया कि उसकी बहन सुशीला (30) को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 11 अप्रैल 2026 को मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में 12 अप्रैल को थाना नैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रदीप निषाद के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक उत्कर्ष सिंह,कुलदीप उपाध्याय,धर्मवीर सिंह,महिला उपनिरीक्षक वरूणा राठौर एवं कांस्टेबल विकास कुमार उपाध्याय शामिल रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल