दरभंगा पुलिस ने 28.738 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को कियागिरफ्तार
दरभंगा , 02 सितंबर (हि.स.)। दरभंगा जिला अंतर्गत सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध दरभंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पप्पू राय, पिता जगदीश राय तथा मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी मो गफ्फार, पिता मो शकूर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

