home page

दमोह: बड़ी मां निकली मासूम की कातिल, पहले जहर पिलाया फिर पत्थर पटककर की हत्या

 | 
दमोह: बड़ी मां निकली मासूम की कातिल, पहले जहर पिलाया फिर पत्थर पटककर की हत्या


दमोह: बड़ी मां निकली मासूम की कातिल, पहले जहर पिलाया फिर पत्थर पटककर की हत्या


दमोह: बड़ी मां निकली मासूम की कातिल, पहले जहर पिलाया फिर पत्थर पटककर की हत्या


दमोह, 10 मई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के दमाेह जिले की इमलिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ा गांव में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संपत्ति विवाद में बड़ी मां ने ही अपने मासूम भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले बच्चे को जहर देने की कोशिश की, फिर गला घोंटा और अंत में पत्थर पटककर उसकी हत्या कर शव भूसे के ढेर में छिपा दिया।

पुलिस के अनुसार 08 मई को बच्चे के गायब होने की सूचना इमलिया चौकी पुलिस को दी गई थी। परिजनों द्वारा बच्चे की तलाश किए जाने के बाद मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक आनंद कालदगी ने रविवार काे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार की गई तलाश और जांच के दौरान 09 मई को गांव में भूसे के ढेर के अंदर दबा हुआ बच्चे का शव बरामद कर लिया गया था। मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला राजकुमारी लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि बच्चे के पिता और बड़े पिता के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने अपने भतीजे अनिरुद्ध लोधी को निशाना बनाया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला बच्चे को अपने साथ ले गई और पहले उसे जहर पिलाने का प्रयास किया। जब उससे बच्चे की मौत नहीं हुई तो उसने उसका गला घोंट दिया। इसके बाद भी बच्चा जीवित था, तब आरोपी ने पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को भूसे के ढेर में दबा दिया, ताकि घटना का खुलासा न हो सके। हालांकि पुलिस की सक्रियता और सूक्ष्म जांच के चलते पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस जघन्य हत्याकांड के सामने आने के बाद महुआखेड़ा गांव सहित पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। मासूम की दर्दनाक हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव