home page

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिए 2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल ट्रैप

 | 
एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिए 2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल ट्रैप


एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के लिए 2 करोड़ की रिश्वत लेते कथित दलाल ट्रैप


जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते उनके दलाल सज्जन कुमार को ट्रैप किया है। एसीबी के अनुसार यह रिश्वत एक मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी जा रही थी।

एसीबी की ओर से की गई कार्रवाई में सीआई डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित सज्जन कुमार कथित रूप से एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए रिश्वत राशि लेने पहुंचा था। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे ट्रैप कर लिया।

बताया जा रहा है कि संबंधित मुकदमे में मदद करने के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की और कथित दलाल को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

एसीबी ने मामले में आगे की कार्रवाई और अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रकरण में रिश्वत की मांग, राशि के लेन-देन तथा इसमें अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। एसीबी की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश