home page

साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के शिकार पीड़ित के खातें में वापस कराए 4.23 लाख रुपये

 | 
साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी के शिकार पीड़ित के खातें में वापस कराए 4.23 लाख रुपये


बांदा, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों की राेकथाम और उसके खुलासे की जांच में जुटी साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार काे एक पीड़ित को राहत पहुंचाई है। साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में कुल 4 लाख 23 हजार 200 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए हैं।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि काेतवाली थाना नगर क्षेत्र निवासी शिवबरन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 4 लाख 23 हजार 200 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने तत्परता और कुशलता से कार्रवाई शुरू की। टीम ने पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस कराई है।

पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने बांदा साइबर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बांदा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या नजदीकी थाना, साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह