साइबर फ्रॉड : म्यूल एकाउंट से खाते में आए तीन लाख, चार गिरफ्तार, जेल भेजा
जोधपुर, 20 मई (हि.स.)। साइबर ठगों को म्यूल एकाउंट उपलब्ध करवा का खाते में रूपए डलवाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। युवकों के खातों में म्यूल एकाउंट के तकरीबन 3 लाख रूपए आए थे। देश के अलग अलग स्थानों से आधा दर्जन शिकायतें मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
माता का थान थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच से कुछ लोगों को चिन्हित कर चार लोगों के बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम आने की जानकारी दी गई थी। जिस पर पुलिस ने चार युवकों को नामजद किया और आरोपियों अन्ना सागर मगरापूंजला निवासी राहुल बंजारा, अशोक कॉलोनी गली नंबर एक निवासी विनय पंवार, चामू हाल सीताराम नगर अमर नगर माता का थान निवासी धर्मेंद्र चौधरी और शिवाजी नगर गांधीनगर माता का थान के रहने वाले अंकु श कुमार को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि खातों में म्यूल एकाउंट के जरिए अलग अलग तकरीबन 3 लाख रूपए पहुंचे थे। छह सात शिकायतें मिली थी। गिरफ्तार किए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

