home page

साइबर ठगी : म्यूल अकाउंट से खाते में आए दो लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार

 | 
साइबर ठगी : म्यूल अकाउंट से खाते में आए दो लाख रूपए, आरोपी गिरफ्तार


जोधपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। शहर की रातानाडा पुलिस ने साइबर ठगी के एक प्रकरण में म्यूल अकाउंट खोलकर और खाता किराए पर देने वाले एक शख्स को पकड़ा है। आरोपित के खाते में दो से ढाई लाख की राशि आना पता लगा है। देश भर से पांच शिकायतें साइबर ठगी की मिली थी।

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायतों को लेकर पांच शिकायत एक खाताधारक सांसी कॉलोनी एयरपोर्ट निवासी अजय पुत्र राजेश के बारे में मिली थी। उसके खाते में दो से ढाई लाख तक राशि हस्तातंरित हुई थी। उसने अपना बैंक खाता आगे किराए पर दे रखा था। उसके खाते में पांच शिकायतों का पैसा आ रखा था। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि साइबर ठगों का साथ देने के लिए शातिर अपने म्यूल अकाउंट खाता खोलकर बाद में उसे किराए पर दे देते है। उसके बाद साइबर ठगी का पैसा उनके खातों में आता है। पुलिस म्यूल अकाउंट को लेकर कई लोगों को साइबर फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश