home page

साइबर फ्रॉड : जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार

 | 
साइबर फ्रॉड : जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार


जोधपुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की तरफ से कमिश्ररेट के थानों से संबंधित साइबर ठगी के केस रैफर किए जा रहे है। साइबर ठगों का शिकार बने लोगों की रिपोर्ट अब यहां संबंधित थानों में दर्ज हो रही है। एक बार फिर से राजीव गांधी नगर थाने में जीरो नंबर एफआईआर पर साइबर की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीडि़त को जाली दस्तावेज से 4.42 लाख ठगने का मामला सामने आया है। 31 अगस्त को मिली रिपोर्ट पर अब पुलिस ने जांच आरंभ की है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू स्थित रामदेव कॉलोनी के रहने वाले आदम खां पुत्र जीवराज खां की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके किसी शख्स द्वारा ऑनलाइन जाली दस्तावेज भेजकर फ्रॉड किया गया। ऑनलाइन उसके खाते से 4 लाख 42 हजार 592 की निकासी कर ली गई। बाद में पता लगने पर उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी थी। एसओजी की तरफ से मामला जीरो नंबर एफआईआर के तहत अब राजीव गांधी नगर थाने में भेजा गया है। थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी इसी थाने में तीन चार प्रकरण दर्ज हो रखे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश