साइबर फ्रॉड : कृषक के बैंक खाते से चार बार में 1.80 लाख पार
| Oct 21, 2026, 16:43 IST
जोधपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती डांगियावास जालेली चंपावता गांव में एक कृषक के बैंक खाते से शातिर ने 1 लाख 80 हजार रूपए की निकासी कर ली। मोबाइल पर आए संदेश से घटना का पता लगा। इस बारे में जीरो नंबर एफआईआर पर अब डांगियावास पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जालेली चंपावता डांगियावास निवासी कृषक मालाराम पुत्र नरसिंगराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके बैंक खाते से किसी शख्स ने 1.80 लाख रूपये निकाल लिए। इसका पता मोबाइल पर आए संदेश से चला। पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण के तहत अब जांच आरंभ की है। रूपये चार बार में ट्रांजेक्शन किए गए है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

