साइबर ठगी : ना ओटीपी आया, ना मैसेज : क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी
जोधपुर, 18 नवम्बर हि.स.)। शहर के शास्त्रीनगर जी सेक्टर में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से से 2.11 लाख रूपये निकाल लिए गए। शातिर ने क्रेडिट कार्ड से रकम को साफ किया। उसके पास ना तो ओटीपी आया और ना ही किसी तरह का मैसेज। संभवत : क्रेडिट कार्ड से शातिर ने खरीदारी की है। इस बारे में पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई थी। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि जी सेक्टर 30-बी निवासी प्रणव पुत्र अशोक राठी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से किसी शातिर ने 2 लाख 11 हजार 619 पार कर लिए। घटना का पता उसे बाद में हुआ जब उसके मोबाइल पर मैसेज मिले। शास्त्रीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। संभवत: किसी शातिर ने क्रेडिट कार्ड के जरिए उक्त रकम की खरीदारी की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

