home page

नोएडा : बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने पार किए 8 लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

 | 
नोएडा : बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने पार किए 8 लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा


नोएडा, 28 जुलाई (हि.स.)। नोएडा के थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 8 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने मंगलवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक सिंह ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उनके खाते से अनाधिकृत रूप से 8 लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित के अनुसार, जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब अपना खाता बंद करवाया।

डीसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी