home page

जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, तीन लाख की कीमत का मंगलसूत्र बरामद

 | 
जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, तीन लाख की कीमत का मंगलसूत्र बरामद


कानपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। कानपुर सेंट्रल की जीआरपी ने शुक्रवार काे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये से अधिक कीमत का एक अदद मंगलसूत्र बरामद हुआ है। शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी ओम नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज और धरातलीय सूचना के आधार पर आरोपित को चिह्नित कर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के रेलवे प्रयागराज साइड पार्सल यार्ड से करीब 30-35 कदम की दूरी पर कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान अमजद उर्फ सोनू निवासी सलाबाद सौर थाना कोतवाली जालौन जिला जालौन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली जालौन में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। जीआरपी उसके आपराधिक इतिहास और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप