home page

बाइक सवार अपराधियों ने कटहरा हाई के महिला लिपिक पर चलाईं गोली

 | 
बाइक सवार अपराधियों ने कटहरा हाई के महिला लिपिक पर चलाईं गोली


भागलपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के साधुबाबा स्थान के समीप शुक्रवार को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटहरा हाई स्कूल की महिला लिपिक रंजु कुमारी पर गोली चला दी। हालांकि रंजु कुमारी बाल बाल बच गईं।

गोलीबारी करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लिपिक रंजु कुमारी एवं शिक्षकों के द्वारा घटना की जानकारी देने पर बीडीओ संजीव कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार और थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और रंजु देवी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस घटना को लेकर महिला लिपिक रंजु कुमारी ने बताया कि वह नारायणपुर गांव से ई-रिक्शा पर सवार होकर कटहरा हाई स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में साधु बाबा स्थान के समीप पहुंचने पर दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ई-रिक्शा को रोककर दो गोलियां हमारे ऊपर चलाई। हालांकि गोली मुझे नहीं लगी। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर