home page

ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

 | 
ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश गिरफ्तार


भागलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दी।

एसएसपी ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरखुर्द इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया ।तलाशी लेने पर उसके पास से 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और करीब 5000 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान इंदु कुमार के रूप में हुई है, जो रामपुरखुर्द का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर