home page

नाबालिक छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दाे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 | 
नाबालिक छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दाे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


गाजियाबाद, 07 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे समुदाय के दोनों फरार आरोपिताें को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 8वीं क्लास की छात्रा है। वह और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी 2 सितंबर की देर शाम घर से लापता हो गई थी। कुछ देर बाद पता चला कि 7वीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बेटी की एक सहेली भी घर पर नहीं है। 3 सितंबर की सुबह किसी तरह दोनों किशोरियां घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को बताया कि कॉलोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक उन्हें जबरन अपने साथ एक घर में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद छात्राओं के परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन ने बताया कि दोनों आरोपिताें को मुठभेड़ के दौरान साेमवार काे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं और उनके बीच दोस्ती है। 2 सितंबर की शाम आइसक्रीम खाने के दौरान आरोपित एहसान और गुलजार उनके पास आए। दोनों छात्राएं उन्हें जानती थीं। आरोपिताें ने छात्राओं को अच्छी कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने आरोपिताें का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे गरीब हैं, इसलिए पुलिस ने उनकी शिकायत पर पहले हल्की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। अब उनकी मांग है कि आरोपिताें का एनकाउंटर हो और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं, घटना के बाद लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर सहायक पुलिस आयुक्त से मिले। उन्होंने भी दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में खानपुर के जंगल के पास दोनों फरार आरोपिताें के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपित एहसान और गुलजार के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दिल्ली से चुराई गई स्कूटी, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी