home page

बिहार के कटिहार में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 30 मार्च (हि.स.)। बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने जमीन विवाद में पीड़ित पर जानलेवा हमले के मामले में 25 हजार के इनामी अपराधी जग्गा यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने झारखंड के साहेबगंज से जग्गा यादव को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित कुंदन कुमार ने मनिहारी थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया था कि जमीन विवाद को लेकर जग्गा यादव और उनके सहयोगियों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में कुंदन कुमार घायल हो गए थे।

एसपी ने बताया कि जग्गा यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जग्गा यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जग्गा यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह