home page

भाजपा नेता से फिरौती मांगने वाला नामी बदमाश गिरफ्तार

 | 

कटिहार, 23 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश मो मन्नु अंसारी को गिरफ्तार किया है। मो मन्नु अंसारी पर कटिहार के भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस ने उसे हरिगंज चैक के पास से गिरफ्तार किया है।

मो मन्नु अंसारी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वह दियारा क्षेत्र में भैंसवारों और मछुआरों से रंगदारी और अवैध वसूली करता था। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

कटिहार एसपी ने बताया कि मो. मन्नु अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह