05 ग्राम स्मैक एवं 06 मोटरसाइकिल के साथ अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर, 01 मार्च (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत एक अपराधर्मी को 05 ग्राम स्मैक एवं 06 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी।
सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी औरछिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में एसएसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सुलतानगंज थाना के अंतर्गत अब्जूगंज में कुछ लोग मादक पदार्थ की खरीद ब्रिकी कर रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में एक अपराधकर्मी अमित कुमार झा को अब्जूगंज चौक से हिरासत में लेकर पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में 17 पुड़िया स्मैक लगभग-05 ग्राम, 02 डिजीटल वेट मशीन, एल्यूमीनियम पेपर, पारासिटामोल सात पीस, छः मोटरसाइकिल एवं 9450 रुपया नगदी के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में मृत्युंजय कुमार थानाध्यक्ष सुलतानगंज थाना सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

