home page

पोलेण्ड में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6 लाख की ठगी : दस्तावेज भी नहीं लौटाए, मिल रही धमकियां

 | 
पोलेण्ड में नौकरी का झांसा देकर युवक से 6 लाख की ठगी : दस्तावेज भी नहीं लौटाए, मिल रही धमकियां


जोधपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। शहर के रातानाडा स्थित भास्कर चौराहा के पास चलने वाले विक्टोरियन इंज्लिश हब के काॢमकों ने मिलकर एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 6 लाख रूपयों की ठगी कर ली। पीडि़त को ना तो विदेश भेजा गया और ना ही दिए गए दस्तावेज वापिस लौटाए गए। पीडि़त युवक को जान की धमकी दी जा रही है। इस बारे में रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया है।

मूलत: बाड़मेर के शिव तहसील के मोखाब कलां पंचारों की ढाणी हाल रातानाडा गणेश मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र खेराजराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान रातानाडा भास्कर चौराहा स्थित विक्टोरियन इंज्लिश हब की तमन्ना सेवड़ से साल 2023 को हुई थी। तब उसने बताया कि उसके पास पोलेण्ड में नौकरी लगवाने का इंतजाम है। इस पर उसकी बातों का विश्वास कर पीडि़त ने 4 लाख 5 हजार रूपए केश दिए। बाकी रकम वीजा मिलने के बाद देने को कहा गया। वीजा आने के बाद इस पर तमन्ना को बाद में 11 सितंबर 23 को 50 हजार, 24 सितंबर को 70 हजार, 26 मार्च 24 को 70 हजार, 4 जुलाई 90 हजार रूपए गूगल पे से किए गए थे। इस तरह कुल छह लाख रूपए उसे दिए गए। मगर बाद में जब नौकरी के लिए दबाव बनाया गया तो वह टालमटोल जवाब मिला। हब चलाने वाले कार्मिकों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर छह लाख रूपए ऐंठ लिए। मगर नहीं भेजा गया। रूपए और दस्तावेज वापिस मांगे जाने पर धमकियां दी गई।

पीडि़त ओमप्रकाश जाट ने पुलिस आयुक्त के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती बताई, इस पर अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश