भुंतर में 17 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
कुल्लू, 05 मई (हि.स.)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस द्वारा एक महिला के कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। महिला ने हेरोइन की खेप कहां से खरीदी थी ओर इसके तार कहां कहां जुड़े हुए हैं, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
नशा तस्करी के बारे में जानकारी सांझा करते हुए पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि भुंतर पुलिस मंगलवार को गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 17. 28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला की पहचान उर्मिला (22) पत्नी राज निवासी सुईब्रा, पिपलागे तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जोकि नेपाली मूल की है और उसने लोकल युवक से शादी की है।
पुलिस द्वारा महिला के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

