home page

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

 | 
महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप


जोधपुर, 04 मार्च (हि.स.)। निकटवर्ती मथानिया में एक महिला ने 1 मार्च को अपने घर मेें फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके छोटे भाई ने बहन को तंग और परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के दुष्पे्ररित किए जाने की रिपोर्ट दी है7 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है7

पुलिस ने बताया कि ओसियां के बैंठवासिया के एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि बउ़ी बहन की शादी 22 साल पहले भैसेर कोतवाली में की गई थी। वहां का रहने वाला बाबू उसकी बहन पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा था7 1 मार्च को वह उसके घर पर आया था और उसकी बहन को अपने साथ कार में लेकर गया था7 दोपहर साढ़े तीन बजे उसे छोउक़र गया7 फिर शाम को उसकी बहन ने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली7 रिपोर्ट में बाबू पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले में अब जांच कर रही है7

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश