home page

महिला से मारपीट, फोन कर धमकाया, एफआईआर

 | 
महिला से मारपीट, फोन कर धमकाया, एफआईआर


शिमला, 16 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग पुलिस थाना में एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 14 सितम्बर को जब वह किसी काम से ठियोग आई थी, उसी दौरान चियोग में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकाया।

शिकायत के अनुसार आरोपी दिनेश ठियोग के दरोल गांव का रहने वाला है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने रात करीब दो बजे तक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन किए और जान से मारने की धमकी देता रहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा