home page

जबलपुर: रानीताल फ्लाईओवर पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, फायरिंग कर 6 हजार रुपये लूटे

 | 
जबलपुर: रानीताल फ्लाईओवर पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, फायरिंग कर 6 हजार रुपये लूटे


जबलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की रात रानीताल फ्लाईओवर पर शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

आरोप है कि जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग भी की। इसके बाद दोनों भाइयों से कुल 6 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए। हमले में घायल दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लार्डगंज थाना पुलिस के एएसआई मनोज गोस्वामी के अनुसार, घायलों की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक