मीरजापुर: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
| Feb 21, 2026, 17:00 IST
मीरजापुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। यूपी एसटीएफ और काेतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को सयुंक्त कार्रवाई कर 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त की पहचान अम्बेडकनगर जिले के ग्राम जाैनापुर निवासी संदीप वर्मा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से फरार और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एसटीएफ और कोतवाली देहात पुलिस टीम की संयुक्त भूमिका रही।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

