home page

वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों उड़ाए नौ दुपहिया वाहन

 | 
वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों उड़ाए नौ दुपहिया वाहन


जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। कमिश्ररेट में दो दिन में वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से नौ दुपहिया वाहनों को चुराया। संबंधित थानों में वाहन चोरी की रिपोर्ट दी गई।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के सरवाना हाल आरएसी प्रथम बटालियन के कांस्टेबल बुधाराम पुत्र रतनाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी बाइक लेकर रोडवेज बस स्टेण्ड पर आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह माइली मंडावती मंडोर स्थित दो नंबर स्कूल पास रहने वाले हितेश गहलोत पुत्र सज्जन सिंह की बाइक जनता स्वीट होम के पीछे गली से कोई चुरा ले गया।

वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि 19 सेक्टर निवासी कुनाल पुत्र प्रदीप बामणिया की बाइक अशोक उद्यान के सामने से चोरी हो गई। इस बारे में रिपोर्ट दी गई। इसी तरह भादरवा बेरा चौखा चौपासनी निवासी पंकज सांखला पुत्र मोहनलाल ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि वह जोधपुर स्वीट के पीछे गली में अपनी बाइक खड़ी कर गया था। वापिस आने पर बाइक चोरी हो गई। सरदारपुरा पुलिस के अनुसार भजन चौकी सिटी पुलिस की रहने वाली दिव्या व्यास पत्नी रवि व्यास ने रिपोर्ट दी कि उसकी स्कू टी जालोरी गेट स्थित एक स्कूल के निकट से चोरी हो गई। इधर शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि नैनची बाग सूरसागर निवासी प्रिंस पुत्र दिनेश सांखला बाइक लेकर डी सेक्टर शास्त्रीनगर आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। इसी प्रकार जोशी कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी स्वरूप जोशी पुत्र जगदीश जोशी की बाइक जी सेक्टर से चोरी हो गई। जबकि राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू निवासी मूलाराम सैन की बाइक राम रसोडा 12मील के निकट से चोरी हो गई। इधर बासनी पुलिस ने बताया कि लवेरा खुर्द खेड़ापा निवासी कुशालराम पुत्र तेजाराम मेघवाल अपनी बाइक लेकर एम्स अस्पताल की तरफ से आया था। अस्पताल के सामने गाड़ी खड़ी की थी जोकि चोरी हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश