home page

मनाली में 91. 290 ग्राम हेरोइन के साथ हरियाणा और चण्डीगड दो व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
मनाली में 91. 290 ग्राम हेरोइन के साथ हरियाणा और चण्डीगड दो व्यक्ति गिरफ्तार


कुल्लू, 03 मार्च (हि.स.)। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नशे के कारोबार में ओर कौन कौन जुड़ा हुआ है।

घटना सोमवार बीती रात की है जब पुलिस दल इलाके में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दो व्यक्ति नशा बेचने का कारोबार कर रहे हैं जोकि निजी होटल में ठहरे हुए हैं। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोंपा रोड स्थित एक होटल में दबिश दी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी क्षमादत शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान विजय कुमार (31) पुत्र मदन लाल निवासी वीपीओ भूना, तहसील व जिला फतेहाबाद (हरियाणा) तथा संजीव वैद्य (24) पुत्र बलवीर निवासी मकान नं0 3396, सेक्टर 25-डी, चण्डीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 91. 290 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप के साथ कुछ अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। शर्मा ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना में 03 मार्च को अधीन धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी तफ्तीश ए एस आई देवेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह