home page

कसोल में सिंथेटिक ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार, भुंतर में हेरोइन के साथ एक दबोचा

 | 
कसोल में सिंथेटिक ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार, भुंतर में हेरोइन के साथ एक दबोचा


कसोल में सिंथेटिक ड्रग्स सहित दो गिरफ्तार, भुंतर में हेरोइन के साथ एक दबोचा


कुल्लू, 14 मई (हि.स.)। जिला कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मणिकर्ण पुलिस ने कसोल स्थित एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की, जबकि भुंतर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना मणिकर्ण की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित होटल पर्पल हाउस में कार्रवाई की। इस दौरान होटल लीजर के कब्जे से 31.97 ग्राम मेथ, 0.42 ग्राम एमडीएमए, 0.25 ग्राम एलएसडी पेपर स्ट्रिप्स तथा 12.23 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने मामले में आरोपी विरेन्द्र सिंह उर्फ विरेन (27) पुत्र रानू सिंह निवासी बदेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा तथा विवेक शर्मा (26) पुत्र मदन लाल शर्मा निवासी कोटला, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गश्त के दौरान सीएच तेगुवेहड़ परिसर के गेट के भीतर निर्माणाधीन अस्पताल साइट पर कार्रवाई करते हुए जोगिन्द्र सिंह (36) पुत्र राम सिंह निवासी गांव पिपलागे, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह