home page

भट्टाकुफर चोरी मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 | 
भट्टाकुफर चोरी मामले में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


शिमला, 10 सितंबर (हि.स.)। शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में ढली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान शुभम चंदेल (30) के रूप में की है। वह सुन्नी, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार भट्टाकुफर में चोरी की घटना की शिकायत मिलने के बाद ढली थाने में 19 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की और आरोपी की संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस ने शुभम चंदेल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ और जांच में उसकी चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में आरोपी की क्या भूमिका रही और चोरी से जुड़े अन्य पहलू क्या हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा