home page

दहेज मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निलंबित

 | 

नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के सोनीपत में शादी टूटने और दहेज मांगने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने एक कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी कांस्टेबल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार कांस्टेबल के खिलाफ दहेज की मांग करने और इसके बाद शादी तोड़ने से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। यह मामला 20 नवंबर को सोनीपत का है। पुलिसकर्मी के आचरण को अनुचित मानते हुए उसे सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। उसके खिलाफ तय नियमों के तहत विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी