home page

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , मारपीट के मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप

 | 

उन्नाव, 20 मई (हि.स.)। बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर मे जमीनी विवाद को लेकर हुए झगडे़ के बाद संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत के बाद परिजनों ने विरोधियों पर मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस बीमारी से स्वाभाविक मौत होना बता रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर मे सोमवार की रात जमीन कब्जे को लेकर आपस मे लाठी डंडे चल गये थे ।जिसमे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को गम्भीर चोटें आई थी । मंगलवार की रात सुनील कुमार 36 पुत्र हनुमान की संदिग्ध परिस्थितियों मे अस्पताल मे मौत हो गई । जिसे परिजनों ने लड़ाई में मारपीट के बाद घायल होने पर मौत बता कर पोस्टमार्टम हाउस मे हंगामा कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने बुद्धी लाल की तहरीर पर सन्तोष , सुंदर ,मोनू व रोहित के खिलाफ व राहुल शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था ।

थाना प्रभारी राहुल सिंह बताया कि मृतक सुनील का नाम लड़ाई झगडे़ मे नहीं था । वो पहले से बीमार चल रहा था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित