शिमला में युवक के कब्जे से 490 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
शिमला, 21 जुलाई (हि.स.)। शिमला पुलिस ने बालूगंज थाना अंतर्गत शोघी क्षेत्र में जांच के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से पुरेडोल-100 एमजी (टैपेंटाडोल साल्ट) की 490 गोलियां बरामद की हैं। इन गोलियों का कुल वजन 233 ग्राम बताया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के दायरे का पाया गया है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना भेज दी गई है।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को स्पेशल सेल शिमला की टीम शोगी क्षेत्र में नाका और जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुरेडोल-100 एमजी (टैपेंटाडोल साल्ट) की 490 गोलियां बरामद हुईं।
पूछताछ में व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय पवन, पुत्र मदन लाल, निवासी शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत पाया गया है। इसी कारण नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना भेजी गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित दवाइयों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

