home page

विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

 | 
विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज


शिमला, 02 मई (हि.स.)। शिमला जिला के ठियोग थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

इसे लेकर महिला ने थाना ठियोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार निवासी गांव कनाशी तहसील ठियोग ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा