home page

दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी भी नाबालिग

 | 
दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी भी नाबालिग


शिमला, 29 अप्रैल (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को नौ महीने का गर्भवती पाए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित भी नाबालिग है।

लड़की के पिता ने थाना रामपुर में आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक युवक ने उनकी बेटी को फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया और उसे गर्भवती बना दिया। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज किया है।

मामले के अनुसार पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। मंगलवार को सुबह लड़की को पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपित के ख़िलाफ़ जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा