home page

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

 | 
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज


शिमला, 05 मई (हि.स.)। शिमला जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झूठा वादा करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक अब शादी करने से मुकर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

युवती की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी गंगा राम कुमारसैन का रहने वाला है। दोनों के बीच शुरू में दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने शादी करने का वादा करके युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। खासतौर पर 16 अप्रैल को आरोपी ने नोगली में अपने किराए के कमरे में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने शिकायत में कहा कि अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। इससे वह बहुत परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा