फतेहाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
फतेहाबाद, 16 जून (हि.स.)। महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पीड़िता की मां के शिकायत दर्ज कराई थी।
मंगलवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने महिला थाना में आकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित भाटिया कॉलोनी निवासी सूरज ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गंदी हरकत की है। महिला थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के तत्परता से कार्रवाई शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े विभिन्न साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक तथ्यों को जुटाया। जांच के दौरान मिले पुख्ता सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपित सूरज को उसके निवास स्थान भाटिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा

