चार लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
शिमला, 03 नवंबर (हि.स.)। शिमला पुलिस की पीओ सेल ने रोहड़ू उपमंडल में चेक बाउंस के मामले में उद्घोषित अपराधी यशपाल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में विवादित राशि चार लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार यह मामला माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कोर्ट नंबर दो रोहड़ू के तहत विचाराधीन है। मामले में यशपाल को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद शिमला पुलिस की पीओ सेल उपमंडल रोहड़ू ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।
पुलिस ने यशपाल को गिरफ्तार कर कानून के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसे नियमानुसार संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार होगी।
शिमला पुलिस के अनुसार उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालयों की ओर से जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और कानून से बच रहे व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

