home page

स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, पुलिस कर रही तलाश

 | 
स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, पुलिस कर रही तलाश


जबलपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर दो युवकों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल छात्र को उसके साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

छात्र द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र के साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, महगवां परियट निवासी विनायक पटेल स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास क्षेत्र के बदमाश बताए जा रहे गुल्लू उपाध्याय और सक्षम दुबे ने उसे रोक लिया और कथित रूप से पैसों की मांग करने लगे।

पीड़ित की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सक्षम दुबे के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे आदतन अपराधी माना जाता है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक