home page

राजगढ़ः पैसों से ताश खेल रहे 12 लोग पकड़ाए, पौने पांच लाख का मशरुका जब्त

 | 
राजगढ़ः पैसों से ताश खेल रहे 12 लोग पकड़ाए, पौने पांच लाख का मशरुका जब्त


राजगढ़, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार शाम पुराना महल स्थित पानी की टंकी के समीप से दबिश देकर पैसों से ताश खेल रहे 12 लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से पांच बाइक, 12 मोबाइल और नकदी जब्त की, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 74 हजार 400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

थानाप्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुराना महल स्थित पानी की टंकी के समीप से दबिश देकर पैसों से ताश खेलते हुए 12 लोगों को पकड़ा, जिनमें दरियावसिंह (31)पुत्र मोरसिंह तंवर निवासी झंझाड़पुर, शकील (37)पुत्र अजीजखां निवासी पुरोहित मौहल्ला राजगढ़, अभयसिंह (21)पुत्र मदनलाल तंवर निवासी फूटातालाब थाना कालीपीठ, अमरलाल (21)पुत्र मांगीलाल तंवार निवासी झंझाड़पुर, पर्वतसिंह (34)पुत्र बीरमसिंह सौंधिया निवासी लालपुरिया, पप्पू(28)पुत्र गोवर्धन तंवर निवासी कंवरपुरा, दरियावसिंह(28)पुत्र बनेसिंह तंवर निवासी नलखेड़ा, धीरप(39)पुत्र मंुशीलाल वाल्मीकि निवासी कालाखेत राजगढ़, फुजेल(23)पुत्र शाहनबाजखां निवासी पुरा मौहल्ला राजगढ़, जुबेर(30)पुत्र शहजादखां निवासी पीटी कंपनी राजगढ़, फरीद(30)पुत्र राजुद्दीनखां निवासी भंडारागली राजगढ़ और विशाल (23)पुत्र कैलाश प्रजापति निवासी खुजनेर रोड़ राजगढ़ शामिल है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तीन लाख पांच हजार रुपए कीमती पांच बाइक, एक लाख 44 हजार 300 रुपए कीमती 12 मोबाइल और 24 हजार 700 रुपए नकद बरामद किए है, जिसकी कुल कीमत 4 लाख 74 हजार 400 रुपए है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी मंजू मखेनिया, एसआई मनमोहनसिंह, प्रआर.खेमेन्द्रसिंह, कुलदीप, जयप्रकाश, राजेन्द्र मीना, दिलीप मीना, आर.अंतिम, विवेक और ललित तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक