home page

मंडी में 26 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का निवासी गिरफ्तार

 | 

मंडी, 19 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना सुन्दरनगर की पुलिस टीम क्षेत्र ने गश्त एवं यातायात चेकिंग के दौरान पुंघ फोरलेन में संदीप सिंह निवासी तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला, पंजाब, से 26 ग्राम चिट्टाबरामद किया गया है ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना सुन्दरनगर में आरोपी के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया गया है जिसे अब शुक्रवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि उससे कड़ी पूछताछ की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला मंडी पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जिला मंडी पुलिस आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा