home page

पांवटा में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, 4 के खिलाफ केस दर्ज

 | 

नाहन, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।पु लिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को अंकित शर्मा निवासी वार्ड नं0 07, जट कॉलोनी तारूवाला, पांवटा साहिब ने मामला दर्ज करवाया कि 28 अक्टूबर को समय करीब 12:55 बजे वह स्कूल से बच्चों को लेने गया था।

स्कूल से वापस आते वक्त रास्ते में बाबू राम ने उसे रोक कर कहा कि उसका काम कर दे, जिस पर शिकायतकर्ता ने साफ मना कर दिया क्योंकि पहले भी काम किया था और उसने पैसे नहीं दिए थे। इसी बात को लेकर बाबू राम ने बीच सड़क पर रोककर बहस की और उसके बाद बाबू राम, उसके साढू और उसकी पत्नी संतोष व उसके बेटे ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

शिकायत पर पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर