home page

शिमला में दो जगहों पर चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

 | 
शिमला में दो जगहों पर चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार


शिमला, 19 अक्टूबर (हि.स.)। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इन मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई ब्यूलिया बाईपास के पास की गई, जहां एक कार से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दूसरी कार्रवाई तारादेवी क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार पुलिस थाना ईस्ट शिमला की टीम ने 18 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर बायोलिया बाईपास रोड के पास एक कार को रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। इस दौरान आगे वाली यात्री सीट के नीचे रखे फुटमैट से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में सुरेन्द्र ठाकुर (33) पुत्र अमर सिंह ठाकुर निवासी चामियाणा जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना ईस्ट शिमला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने 18 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर तारादेवी क्षेत्र में एक कार को रोककर तलाशी ली। पुलिस को कार से करीब 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मनोज कुमार (20) निवासी चक्कर, शिमला, लखविन्द्र सिंह (36) निवासी तारादेवी शिमला और मूल रूप से होशियारपुर पंजाब के निवासी तथा सौरव कश्यप (29) निवासी झालगी तारादेवी शिमला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दूसरे मामले में थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा