home page

कार से नशीली दवा की चार बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
कार से नशीली दवा की चार बोतलें बरामद, दो गिरफ्तार


शिमला, 04 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के नेरवा थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं से जुड़े मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को नेरवा पुलिस टीम इलाके के भट्टी नाला, देइया कैंची और न्यूटी की ओर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक कार को रोका।

पुलिस के अनुसार, वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फास्फेट और ट्रीपरोलीडिन हाइड्रोक्लोराइड सिरप की चार बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद वाहन में सवार दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेरवा के दवारा गांव निवासी 34 वर्षीय शंकर और केडी गांव निवासी 44 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार शंकर वाहन चला रहा था।

पुलिस ने बरामद सिरप और वाहन को मामले की जांच में शामिल किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच थाना नेरवा पुलिस कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा